अलीराजपुर जिले की तीन नगरीय निकायों में दो भाजपा व एक कांग्रेस ने जीती

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट-
अलीराजपुर जिले की तीन नगर निकायों के चुनाव मे दो भाजपा व एक कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जिले के इन दिनों सीट को लेकर जनता ने खामोशी व चतुराई से अपना वोट दिया। अलीराजपुर नगर पालिका मे एक बार फिर कांगे्रस का कब्जा रहा सेना पटेल ने 113 वोटों से जीत दर्ज की तो जोबट मे भाजपा का कब्जा भी बरकरार रहा बस अन्तर इतना रहा की दीपक चौहान की जगह उनकी पत्नी रमिला चौहान ने 221 वोटों से जीत दर्ज की। आजाद नगर में यथावत निर्मला डावर ने 410 वोटों से फिर एक बार अध्यक्ष पद पर काबिज हो गए। कुल मिलाकर तीनों सीट यथावत रही कोई फेरबदल नहीं हुआ। आजाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर नजर डाले तो निर्मला डावर की ये तीसरी जीत है। अगले चुनाव में मदन डावर को हराकर 200 वोटों से अधिक मतों से विजय हुए थे। इस निर्मला डावर ने मदन डावर की पत्नी उर्मिला डावर को हराकर 400 का आंकड़ा पार कर दिया। इस दौरान वार्ड 8, 9, 10 यह तीनों वार्ड मुस्लिम व ोहरा समाज के होने के चलते सभी की नजर इन वार्ड पर ज्यादा लगी रहती है परन्तु पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा को कुछ प्रतिशत वोट कम मिले। इन तीनों वार्ड की बात करें तो कांग्रेस को 651 मिले तो भाजपा को 617 वोट मिले मात्र 34 वोटों की लीड कांग्रेस ने ली। पूरे 15 वार्ड की बात करे तो कुल 9 वार्ड में भाजपा ने बढ़त ली तो कांग्रेस ने 6 वार्डों में बढत ले पाई। वार्ड 1 मे बीजेपी के गढ़ में सेंध लगाकर सबसे ज्यादा 172 की लीड ली, वही सबसे कम वोट कांग्रेस को वार्ड 6 में 12 वोटों से असन्तुष्ट होना पड़ा। भाजपा की बात करें तो वार्ड 11 मे सबसे ज्यादा 230 वोट की लीड ली, वही सबसे कम वार्ड 13 मे मात्र 13 वोट की बढ़त ले पाई।
अध्यक्ष पद को लेकर कहा किसे मिली लीड़
वार्ड 1- 172 कांग्रेस ने लीड,
वार्ड 2- 112 भाजपा
वार्ड 3- 54 भाजपा
वार्ड 4- 130 भाजपा
वार्ड 5- 123 भाजपा
वार्ड 6- 12 कांग्र्रेस
वार्ड 7- 22 कांग्रेस
वार्ड 8- 54 कांग्रेस
वार्ड 9- 53 कांग्रेस
वार्ड 10- 73 भाजपा
वार्ड 11- 230 भाजपा
वार्ड 12- 18 भाजपा
वार्ड 13- 13 भाजपा
वार्ड 14- 17 भाजपा
वार्ड 15-67 भाजपा ने लीड ली।
इधर पार्षद की बात करें तो भाजपा के वार्ड 5 व 6 पहले से निर्विरोध हो गये थे । वार्ड एक व वार्ड13 मे काग्रैस को छोड़ सभी भाजपा ने एक तरफा कब्जा कर लिया । खाश कर समान्य वार्ड 8, 9,10, 12, 13 व 14 वार्ड मे सभी की नजर थी जिसमें वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी सोफिया हुजेफा असद ने कांग्रेस के रमखा खान को 14 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 9 मे भाजपा प्रत्याशी रसीदा महबुब शेख ने कांग्रेस के नूरजहा बी को 40 वोटों से हराया। वार्ड 10 मे भाजपा अकरम बानो इशाक शेख ने कांग्रेस के कबीला सनावर को 100 वोटों से पराजित किया । वाड़ 12 से भाजपा प्रत्याशी नारायण अरोड़ा ने निलेश रामप्रसाद जायसवाल को 131 वोटों से हराया। वार्डक्रमांक 13 में कांग्रेस प्रत्याशी आशा राजेश जायसवाल ने भाजपा के संगीता धर्मेन्द्र को 69 वोटों से पराजित किया। वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा प्रत्याशी राजेश अरोड़ा ने कांग्रेस के मदन ड़ावर को 37 वोटों से पराजित किया। वार्ड क्रमांक 15 मे भाजपा प्रत्याशी धुन्दाबाई जमरा ने निर्दलीय प्रत्याशी सीमा डावर को 47 से हराकर पहली बार नगर पंचायत पहुंचे है, जहां एक ओर भाजपा के अध्यक्ष व 13 पार्षदों की लाबी ने नगर परिषद का सफर तय कर लिया परंतु जैसेे ही वार्ड 12 से नारायण अरोड़ा व वार्ड 14 से राजेश अरोड़ा की जीत हुई तो मतगणना स्थल पर खड़ी जनता नगर परिषद के उपाध्यक्ष को लेकर कयास लगना भी प्रारम्भ कर दिया।