मोहम्मद इंतजार खान मप्र कर्मचारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत, क्षेत्र में उत्साह

- Advertisement -

फिरोज खान,

शासन से मान्यता प्राप्त संगठन मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का विकास खण्ड उदयगढ़,जिला-आलीराजपुर में मध्य-प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन किया गया। मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र खोगल के मार्ग दर्शन में आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह डावर की अध्यक्षता में विकास खण्ड उदयगढ़, जिला-आलीराजपुर में मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन उपस्थित कर्मचारीयो की सहमति से उदयगढ़ में किया गया। ब्लाक अध्यक्ष के रूप मोहम्मद इंतजार खाँन को सर्वसहमति से बनाए गए। मध्य- प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संगठन के चयन में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस कर्मचारी के संगठन के अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह डावर तथा अन्य उपस्थित कर्मचारी रामकुमार जाट, इकबाल शेख, ज्ञानसिंह चौहान, प्रतापसिंह डावर, आशीष कुमार राठौड़ , कुंवर सिंह चौहान, मनोहर बघेल, खुमान सिंह चौहान, अभिषेक डावर आदि उपस्थित रहे। ब्लॉक के अध्यक्ष खान ने कहा कि मुझे जो भी दायित्व सौंपा गया है। वो बहुत ईमानदारी और अच्छे से निर्वाहन करना पहली प्राथमिकता समस्त कर्मचारियों के हित मे कार्य करूँगा। जिले के अध्यक्ष डावर ने कहा है कि ब्लॉक् की समस्या का निराकरण प्राथमिकता से किया जावेगा ।