अलीराजपुर live के लिऐ कटठीवाडा से गोपाल राठौड अलीराजपुर जिले की पुलिस ने एक अंधे खून के मामले में एक दामाद को गिरफ्तार किया है इस शख्स ने बकरे के लालच में अपने ही ससुर की हत्या कर दी थी । घटना विगत 11 सितंबर की रात की है जब कटठीवाडा थाने के ” अमझरी” गांव के 55 वर्षीय सेहरिया पिता भुकला ओर उसके बकरे की हत्या धारधार हथियार से कर दी गयी थी । इस हत्या के आरोपी को पकडना पुलिस के लिऐ चुनोती थी । अलीराजपुर एसपी कुमार सौरभ के निर्देशन मे कटठीवाडा टीआई एसपीएस चौहान ओर उनके स्टाफ नें एक सप्ताह के भीतर ही आरोपी जिरिया पिता प्रताप को धर दबोचा ओर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है टीआई एसपीएस चौहान ने बताया कि घटना के दिन आरोपी दामाद जरिया जो कि पहले भी हत्या कर चुका है वह अपने ससुराल मे बकरा चुराने आया ओर जब बकरे को चुराकर ले जा रहा था तभी ससुर सेहरिया ( 55 ) की नींद खुल गयी ओर उसपे अपने दामाद को बकरा चुराने से रोका । इसी बात से नाराज होकर आरोपी दामाद ने धारधार हथियार से ससुर ओर उस बकरे दोनो को काट डाला । Post navigation ब्लास्ट में मारे गये बच्चो की स्मृति मे भजन संध्या आज टमाटर की फसल ब्लाईट रोग व वायरस से बर्बाद