अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” नानपुर” से ” जितेंद्र वाणी राज” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के नानपुर मे बीती रात चोरो ने जनशिक्षक शरद क्षीरसागर के निजी आवास को चोरो ने निशाना बनाया ओर चोरी की वारदात को अंजाम दिया । चोरो ने पिछले दरवाजे से घर मे प्रवेश करते हुऐ शरद की माताजी के कक्ष को अपना निशाना बनाया ओर उनके जेवरात भी लेकर चंपत हो गये । दरअसल शरद क्षीरसागर की मां केरल प्रवास पर है जिसके चलते उनका रुम सुना था । वारदात के वक्त शरद क्षीरसागर ओर उनका परिवार मकान के दूसरे हिस्से मे था । फिलहाल पुलिस को चोरी की प्रारंभिक जानकारी दे दी गयी है लेकिन जेवरात कितने गये है इसका खुलासा केरल प्रवास से शरद क्षीरसागर की मां के केरल से लोटने पर ही हो पायेगा । यहा से किया था चोरो ने प्रवेश Post navigation युवक कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष अलीराजपुर दोरे पर नवजात मासूम को छोडकर भाग गयी किशोरी मां