अलीराजपुर: युवक कांग्रेस विधानसभा नव नियुक्त अध्यक्ष तरूण मंडलोई ने ग्राम गव्हाण, का दौरा किया। गव्हाण में विधुतीकरण सभी फलीयो में नही है तथा जहां है वहा नियमित सप्लाई नही है ग्राम के युवाओ की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष ने ली जिसमें गाम मे संपूर्ण फलियो में विद्युतीकरण करने, अल्प वर्षा से उड़द, मक्का, सोयाबीन आदि की फसल नही होने की शिकायत भी आई। मंडलोई ने सम्बधित विभाग कि वरिष्ठ अधिकारियो से मिलकर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। मंडलोई के साथ आइटी सेल जिलाध्यक्ष जहीर मुगल इब्राहिम शेख, सन्नी बारेला, इन्दरसिंह कलेश, भादु, रणजितसिंह आदि भी थे। Post navigation सर्पदंश से 2 की मृत्यु नानपुर मे जनशिक्षक के यहां चोरी की वारदात