बड़ी खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त सतीश सिंग द्वारा नवाचारो तथा उत्कृष्ठ संस्थाओ को पुरस्कृत किया गया है। जिसमे कन्या हाईस्कूल खट्टाली को पहला पुरस्कार दिया गया।69 वां गणतंत्र दिवस पर 2017-18 हेतु जनजातीय कार्य विभाग अलीराजपुर प्रभारी प्राचार्य दिलीप कनेश शासकीय कन्या हाईस्कूल खट्टाली को संस्था संचालक के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। विभाग द्वारा उत्कृष्ठ संस्था संचालक के लिए विभिन्न मापदण्डो को पूरा करने पर चयन हुआ। संस्था में शैक्षणिक गतिविधियां सफाई एवं स्वच्छता, भवन का रखरखाव, अनुशासन, छात्राओ की सहभागिता, पर्यावरण प्रति जागरूकता, विद्यालय में पौधरोपण, रमेेडियल कक्षाओ का संचालन आदि गतिविधियों में श्रेष्ठ रहा है। ज्ञात होवे की विद्यालय स्त्र 2017-18 में सर्वाधिक परिणाम प्राप्त करने हेतु विगत तीन माह से रेमेडियल कक्षाओ का आयोजन कर रहा है। ताकि संस्था हाईस्कूल परिणाम शतप्रतिशत प्राप्त कर सके। संस्था की उपलब्धि पर ग्राम पंचायत के भारतसिंह डुडवे, उपसरपंच मदनलाल लड्ढा तथा स्कूल प्रभारी प्रवीण प्रजापत जनप्रतिनिधियों, स्कूल के समस्त स्टाफ सदस्यों तथा प्राचार्यो ने बधाई दी। Post navigation दाहोद नगर पालिका की त्रैमासिक जनरल मीटिंग में पालिका के करोबारी अध्यक्ष ने 69902304 रुपये का पुरान्त वाला बजट किया पेश आपके ओर देश के लिए कैसा है मोदी सरकार का आखरी बजट ! पढिए इस खबर मे