मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी विधानसभा चुनाव हेतु विधानसभा क्षेत्र 192 जोबट में कांग्रेस पार्टी की बहुप्रतीक्षित प्रत्याशी सूची में सेना महेश पटेल का नाम आने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद आम्बुआ में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया उपस्थित सैकड़ो कार्यकर्ता जोश में भरे दिखे। सेना पटेल जिन्हें ने कांग्रेस पार्टी ने जोबट विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया। 15 अक्टूबर को प्रथम बार आम्बुआ आगमन पर जोश में भरे कार्यकर्ताओं ने गगन भेदी नारों के साथ भव्य स्वागत किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेना पटेल ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए मैं आशा कर सकती हूं कि आप कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठौड़ ने चुनाव प्रबंधन संबंधी जानकारी दी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार माना। पूर्व विधायक प्रतिनिधि अमान पठान, युवा कांग्रेसी महेंद्र सिंह रावत, डॉ राजेंद्र सिंह राठौर ने भी संबोधित किया। स्वागतकर्ताओ में कमरू भाई अजनार (उदयगढ़) सुरेश शारडा, सानी मकरानी, हासिम अली, विक्रम रावत, सरपंच रमेश रावत, उपसरपंच थानसिंह भयडिया, हुसैनी भाई,मोहम्मद खां, चांद मोहम्मद, मुस्तु बोहरा, सिराज, गोपाल चौहान, सारिक खान, अमरसिंह डुडवे,रमेश बघेल, ढुडिया भाई, साहिद कुरैशी आदि अनेक ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation घट स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में स्थित पत्थर खदानों में भरा पानी…कहीं हादसा न हो जाए