अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट =================== ये बात सोंडवा तहसील मुख्यालय पर आये नवागत एस डी एम अखिलेश राठौर ने पत्रकारों से कही। आज बी आर सी कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे नवागत एसडीएम ने पत्रकारों से खुल कर चर्चा की वे सोंडवा के विकास के लिए हर वो फैसला लेने के लिए तैयार है जो जनता के हित के लिए होगा। वो हर विभाग का समय-समय पर निरीक्षण कर उसमे जो कमिया है उसे दूर करने का प्रयास करेगे, ताकि विभाग मे जनता को काम मे आने वाली परेशानियों को कम किया जा सके और एक उत्तरदायित्व वाले शासन से जनता को रूबरू कराया जा सके। मैं चाहता हूँ कि हमारे द्वारा किए जा रहे काम को सकारात्मक नजरिए लिया जाए किसी भी मामले को पर्सनली न लेकर बढ़े स्तर की सोच के रूप में लिया जाए। पत्रकारों ने स्वास्थ्य व शिक्षा पर और काम करने का सुझाव दिया। इस बैठक मे एसी सतीशसिंह, नायब तहसीलदार ठाकुर प्रसाद दोहरे, बीईओ रामानुज शर्मा भी मौजुद रहे । सुजित कुशवाह,धमेन्द्र चौहान,अजय मोदी व योगेन्द्र राठौड़ सामिल हुए। Post navigation नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक का ग्राहक समस्या निदान सम्मेलन हुआ आयोजित एकलव्य स्कूल में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह