अलीराजपुर लाइव के लिए सोंडवा से योगेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- सोंडवा तहसील के उमराली में एकलव्य विद्यालय परिसर में कक्षा 12वीं का विदाई समारोह का आयोजन हुआ। स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ साथ ही अभी तक रहे प्राचार्य को भी आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सतीशसिंह, एकलव्य स्कूल के प्राचार्य परमानंद धाकड़, प्राचार्य डॉ.सूरजसिंह, प्राचार्य गिरधर ठाकरे ने चित्र पर पुष्पमाला व दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरएस सविता पूर्व थाना प्रभारी सोंडवा, अरविंद गेहलोत पूर्व बीआरसी सोडवा, नसीम मकरानी राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गाइड, रामानुज शर्मा बीईओ, बीआरसी एमएच मंसूरी, प्रभारी प्राचार्य सोंडवा शोभा शर्मा, बीजीसी भंगूसिंह तोमर बीएसी सुनीता कुशवाह प्रभारी कन्या मिडिल स्कूल सोंडवा सभी को बेच तथा तिलक लगाकर छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत किया। इस वर्ष 54 छात्र छात्राओं को विदाई समारोह में मोमेंटम भेंट किए गए अभी एकलव्य विद्यालय 410 छात्र छात्राओं को शिक्षा दी जा रही है। कक्षा 12वीं के छात्र छात्राओं द्वारा छात्रावास सहायकों को उपहार दिए गए। एकलव्य विद्यालय में सबसे ज्यादा सोंडवा से ही 54 विद्यार्थी विदा हो रहे जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा है सुनील दुबे ने कलेक्टर की अभिलाषा बताई कि मैं 100 फीसदी परिणाम की आशा करता हंू पहले बेच ने हर अभाव में अपना मुकाम हासिल किया यह अनुकरणीय हैं। Post navigation मैं जनता को फायदा पहुंचे ऐसे फैसले लेने मे कभी भी पिछे नही हटूंगा- एसडीएम राठौर शिक्षिका के अथक प्रयासों से स्कूल को आज मिलेगा आइएसओ सर्टिफिकेट