झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट बरवेट -पेटलावद मार्ग पर ग्राम बोराली के निकट बन रहे कन्या शाला परिसर के सामने एक खेत मे कपास बीनने पहुँची बालिका धापू चारेल ने टाइगर देख कर बदहवास हो दौड़ लगाई तथा आगे जाकर बेहोश हो गई। एक अन्य ग्रामीण रामचंद्र ने भी यहा उक्त जानवर को देखा तथा दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया।ग्रामीणों ने सूचना पूर्व सरपंच रमेश सौलंकी ने अधिकारियों को खबर दी।जानकारी मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग के कर्मचारी मोके पर है तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है। Post navigation फिर आई टाइगर की दहशत ; लडकी हुई बेहोश सवारी जीप चालक ने मारी बाइक को टक्कर और सीधे जा गिरी खाई में, पांच गंभीर घायल