झाबुआ Live डेस्क के लिए पेटलावद से हरीश राठोड की रिपोर्ट । बरवेट -पेटलावद मार्ग पर ग्राम बोराली के निकट बन रहे कन्या शाला परिसर के सामने एक खेत मे कपास बीनने पहुँची बालिका धापू चारेल ने टाइगर देख कर बदहवास हो दौड़ लगाई तथा आगे जाकर बेहोश हो गई। एक अन्य ग्रामीण रामचंद्र ने भी यहा उक्त जानवर को देखा तथा दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने सूचना पूर्व सरपंच रमेश सौलंकी ने अधिकारियों को खबर दी। जानकारी मिलने पर हल्का पटवारी और वन विभाग के कर्मचारी मोके पर है तथा ग्रामीणों की भारी भीड़ भी जमा हो गई है। Post navigation दसवां टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 22 से शुरू बड़ी खबर : टाइगर की आहट से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत