अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- नानपुर में शुक्रवार को एक जीप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद सवारी चालक ने हड़बड़ाहट में जीप को खाई में कूदा दी और जीप पलटी खा गई। नानपुर से पांच किलोमीटर दूर ग्राम फाटा में हादसे का बाद जीप में सवार पांच लोगों को गंभीर चोट आई। इसी के साथ सवार भी गंभीर घायल हो गया। गौरतलब है कि नानपुर से अवैध जीपों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है और उस पर जिम्मेदार पुलिस अमले का कोई नियंत्रण नहीं है जिसके बाद इस मार्ग पर जीप से हादसे होते रहते हैं और बेकसूर ग्रामीणों को जीप में बैठकर इसका हर्जाना घायल होकर चुकाना पड़ रहा है। घायलों को 108 की मदद से नानपुर स्वस्थ केंद लाया गया जहां पर भीड़ जमा होने लगी। और डॉ. सीएस चौहान ने घायलों का इलाज कर अलीराजपुर रेफर कर दिया घायलों नांदला पिता कुंवरसिंह इनवन उम्र 35 वर्ष , कैमरा गुलाब सिंह धोलिया 40 वर्ष, राजू पिता प्रताप इनवन, अंजनी जगत 11 वर्ष कली बबीता जगत 15 वर्ष ग्राम चिकली को जीप के पलट जाने पर गंभीर चोटे आई है। Post navigation बड़ी खबर : टाइगर की आहट से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत स्कूल का गेट दो मासूमो पर गिरा ; दो बच्चो की मोत