झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
अपनी मांगों के निराकरण को लेकर भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष रामलाल धानुक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने नप पहुंचकर कलेक्टर, नप अध्यक्ष और सीएमओ के नाम एक ज्ञापन सीएमओ प्रियंक नवीन पंड्या को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मांग कि है कि निकाय में समस्त स्वीकृत पद भरे हुए पद और रिक्त पड़े पदों की सूची दी जाए. अस्थाई सफाई कर्मचारियों की नाम सहित नियुक्ति दिनांक सहित सूची प्रदान करे। समस्त सफाई कर्मचारियों को 1 से 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाए। अस्थाई सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर दर से भुगतान किया जाए। अस्थाई कर्मचारियों को वर्ष में 18 दिन का सवैतनिक अवकाश दिया जाए, उन्हें स्थाई किया जाए, 10 से 20 वर्ष के बाद उन्हें स्थाई किया जाए। सफाई कर्मचारियों को वर्ष में 12 झाडू दी जाए। प्रतिवर्ष दो वर्दी और प्रतिमाह नहाने व कपड़े धोने के साबुन दिए जाए। सेवानिवृत्त होने के बाद उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। सफाई कर्मचारियों के मोहल्ले में सामुदायिक भवन बना कर दिया जाए। ऐसी कुल 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। अंत में यह भी कहा गया कि यदि इन मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो सफाई कामगार काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन देने के दौरान नप के समस्त स्थाई और अस्थाई सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *