झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- विश्व एड्स दिवस के दिन द संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जनता को जागरूक करने हेतु एड्स का लोगो (रेड रिबन) की आकृति बनाई गई जिसमें टीचर द्वारा बच्चों को एड्स संबंधित जानकारी दी गई। एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है इसका का इलाज समय पर पता चलने पर संभव है और भविष्य में होने वाले खतरों के बारे समझाया गया। इस दौरान संस्था के संचालक राजेश जैन, हिरल जैन व प्राचार्य हरीश चावड़ा व समस्त संस्कार वैली परिवार शामिल हुए। Post navigation भारतीय सफाई कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ईद मीलादुन्नबी पर निकला जुलूस, शहर में गूंजा या रसुलल्लाह का नारा