झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मंगलवार को सुबह 11 बजे के लगभग नगर की ब्लाक कॉलोनी में रहने वाला कक्षा 9वीं में अध्यनरत 12 वर्षीय बालक रोशन पिता सुरेश बामनिया आग की चपेट में आ गया। आग लगने के बाद वह बचाने के लिए चिल्लाने लगा तो आसपास के लोगों ने मदद की और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि रोशन नहाने के लिए चूल्हे में केरोसीन डाल रहा था, तभी केरोसीन की केन ने आग पकड़ ली और फूट गई, जिसकी चपेट में रोशन आ गया। डॉक्टरों के अनुसार 60 प्रतिशत जल चुका है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है। Post navigation ग्रामीणों ने एसडीएम को शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने को लेकर सौंपा ज्ञापन रफ्तार में आ रहे टेम्पो ने मारी बाइक सवार को टक्कर दो घायल