झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नगर के न्यू बस स्टैंड पर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लालसिंह आर्य का पुष्पमालाओं के साथ नगर आगमन पर स्वागत किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ता स्वागत के लिए उपस्थित रहे। राज्यमंत्री लालसिंह आर्य का स्वागत स्थानीय बस स्टैंड पर में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा, इ जगदीश जाटव, राजू सतोगीया, कीतेश चाणोदिया, जगदीश सेचा, मुकेश परमार, अनिल मुलेवा, बाबा व्यास, सोनू विश्वकर्मा, गुड्डु भंडारी, मूलचंद्र निनामा आदि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मंत्री लाल सिंह आर्य ने से चर्चा की व कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक में नगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सोलंकी के स्थानांतरण पर चर्चा करते हुए कहा कि एसडीएम सीएस सोलंकी को पेटलावद ही रहा रखा जाए उनका स्थानांतरण कैंसल कर कर दिया जाए। जिस पर मंत्री आर्य ने उन्हें आश्वासन दिया। Post navigation मां भद्रकाली माताजी मंदिर किया कन्या भोजन का आयोजन विजयादशमीं पर पुलिस अधिकारियों ने किया शस्त्र पूजन