झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मां आध्यशक्ती की आरधाना में किसी प्रकार की कोई कमी नही छोडी जा रही है। माता के भक्त अपने-अपने तरीके से मॉ की आरधना में जुटे हुऐ है। नर में आराधना का सिलसिल अब सबाब पर है। बुधवार को नवरात्रि की सप्तमी पर माधव कॉलोनी में नव दुर्गा उत्सव समीति द्वारा महा कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 500 से अधिक कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सुबह से यहां कन्याओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। करीब 4 बजे तक कन्याओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसी के साथ सभी कन्याओं को प्लास्टीक के बाउल वार्ड की पार्षद ममता प्रवीण पंवार की ओर से दिए गए। यंहा रोजना देर रात्रि तक मां के गरबो पर भक्त थिरकते है। जिसे देखने के लिए भीड लगती है। मंडल के सदस्य संजय परिहार, ओम लिमडीया, गौरव बैरागी, सौरभ चतुर्वेदी, हेमंत गरवाल, विकास पंवार, प्रवीण पंवार, बलदेव राठौड, पुजा खसरावल, बेनु गरवाल, मनीषा, लोकु परिहार, निलेश सोनी, मारूजी, सोनु टेलर ने विशेष सहयोग महा भोज में दिया। Post navigation किसानों ने ज्ञापन सौंपा सीएम से मांगा फसलों के नुकसान का बीमा मनचले युवकों ने चार बालकों पर चढ़ाई बाइक