झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- किसानों को खेती में हुए भारी नुकसान के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने बुधवार को भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग पत्र के माध्यम से मांग की गई है। तहसील कार्यालय पर नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंप बताया गया कि क्षेत्र के किसानों को खेती में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए किसानों को उन की फसल का उचित फसल बीमा दिया जाए ताकि गरीब किसान कर्ज में ना डूबे। इससे पहले भाजपा कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष छगनलाल जयसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने उद्बोधन दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह मोटापाला, नप अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, शंकर राठौड, जगदीश सेन्चा, मुकेश परमार, सूरज पवार, कालुसिह मेडा एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation श्री देवधर्मराज नवदुर्गा उत्सव के गरबों में देर रात तक जुटे हजारों भक्त रोचक हो सकती है अलीराजपुर विधानसभा की 2018 की जंग ; इस लेख से समझे संभावित समीकरण