झाबुआ लाइव के लिए झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट-
झकनावदा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर आगामी आने वाले त्योहार भगोरिया, होली, धुलेंडी में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस चौकी झकनावदा में सरपंच पटेल एवं कोटवारों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में झकनावदा तहसीलदार जीएस सोलंकी, चौकी प्रभारी प्रकाशचंद्र सांटे ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में भगोरिया पर्व पर पुराने विवादों को लेकर रंजिश रखते हुए नया विवाद उत्पन्न न हो गांवों एवं कस्बों में समझाइश देकर विवाद समाप्त किया जाए एवं भगोरिया पर्व सुबह से सायं 5 बजे तक समाप्त हो जाए। डीजे नहीं बजाया जाए, हथियार लेकर न आए।
अवैध वसूली करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही
तड़वी एवं कोटवारों को निर्देशित करते हुए तहसीलदार एवं चौकी प्रभारी ने कहा कि रास्तों में बलपूर्वक गोट, पैसों की अवैध वसूली नहीं की जाए, पत्थर से रास्ता न रोका जाए। त्योहारों में गंदी चीजों कीचड़ आदि का उपयोग न हो। अगर कोई भी व्यक्ति रास्ता रोकता है या गंदी हरकते करते पाया जाए तो उसकी सूचना तत्काल प्रभाव से चौकी पर दे एवं ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के दौरान शराब बिक्री पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। गांव के तड़वी और कोटवार अपने अपने गांव में जाकर शांति समिति की बैठक लें। इस प्रकार के निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह चुंडावत, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, उपसरपंच संजय कोठारी, जगपालसिंह झकनावदा, परिक्षितसिंह झकनावदा, झकनावदा सरपंच बालू मेडा, भेरूपाड़ा सरपंच राधेलाल वसुनिया, कुंभाखेड़ी सरपंच राजू डामर, पत्रकार बबलु मांडोत, मुकेश कोठारी, जितेन्द्र राठौड़, देवेन्द्र बैरागी, संजय व्यास, हरीश राठौड़, नारायण पटेल आरक्षक पंकज, सुरेन्द्र रावत, धीरज ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, तड़वी, सरपंच, कोटवार और पत्रकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *