झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से मयंक गोयल की रिपोर्ट- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के द्वारा रविवार को पथ सचंलन निकाला गया जिसको लेकर कई दिनों कार्यकर्ता तैयारी में जुटे थे। रविवार को बुनियादी प्राथमिक शाला परिसर सभी स्वंयसेवक एकत्रित हुए। कार्यक्रम में अध्यक्षता केशव भूरिया, तहसील कार्यवाह चितंन माली अमृत वचन, एकल गीत हुआ। दोपहर करीब 2 बजे बुनियादी शाला से सभी स्वंयसेवक एक कदम ताल के साथ वाघ यंत्रों के साथ पुलिस थाने, एमजी रोड, पुराना बस स्टैंड, आजाद चौक, शिवाजी चौक सरदार मार्ग, जवाहर मार्ग सुभाष चौपाटी, होकर पुन: बुनियादी शाला पर पहुंचा। पथ संचलन का पत्रकार संघ, कपडा व्यापारी संघ, राज राजेन्द्र गोशाला, गीता भवन महिला मंडल, अरूंधती महिला मंडल, सुभाष चौपाटी पर अनाज व्यापारी द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। Post navigation कांग्रेस ने बनाई 4 नयी ब्लाक उप ईकाई ; कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न त्योहारों को लेकर हुई शांति समिति की बैठक में चौकी प्रभारी ने दी हिदायत