Trending
- पिटोल के सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं
झाबुआ। केंद्र व राज्य सरकार के घोटालों घोषणाओं की विफलता योजनाओं में अनियमितता भाजपाई की बढ़ती गुंडागर्दी, आइएसआई एजेंट देशद्रोहियों-खनन माफियाओं के संरक्षण, व्यापमं घोटाला, हवाला कांड, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाचार व्यवस्थाओं अतिथि शिक्षक की अनदेखी किसान के प्रति बेरुखी को लेकर कांग्रेस द्वारा जनवेदना सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, सांसद कांतिलाल भूरिया ने समस्त कांग्रेसियों ने आम जनता को भाजपा सरकार की रीती नीति और घोटालों भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ एकजुट होकर भाजपा शासन को उखाड़ फेंकनेे का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ही भाजपा का सफाया है। भाजपा की करनी कथनी को आमजन से अवगत कराना होगा। आगामी चुनावों में भाजपा को धूल चटाना होगी। वही देश के लोकतंत्र में सत्ता की जितनी अहम भूमिका होती है उससे अधिक विपक्ष की अहम भूमिका होना चाहिए. जब सत्ताधारी जनता के अहित में कार्य करते है तो विपक्ष का कर्तव्य बनता है कि जांदोलन के माध्यम से आमजन के हितों के लिए आवाज उठाई जाए।