झाबुआ। केंद्र व राज्य सरकार के घोटालों घोषणाओं की विफलता योजनाओं में अनियमितता भाजपाई की बढ़ती गुंडागर्दी, आइएसआई एजेंट देशद्रोहियों-खनन माफियाओं के संरक्षण, व्यापमं घोटाला, हवाला कांड, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाचार व्यवस्थाओं अतिथि शिक्षक की अनदेखी किसान के प्रति बेरुखी को लेकर कांग्रेस द्वारा जनवेदना सम्मलेन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पर्यवेक्षक वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी, सांसद कांतिलाल भूरिया ने समस्त कांग्रेसियों ने आम जनता को भाजपा सरकार की रीती नीति और घोटालों भ्रष्टाचार को उजागर करने के साथ एकजुट होकर भाजपा शासन को उखाड़ फेंकनेे का आह्वान किया। सभा को संबोधित करते हुए महेश जोशी ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता ही भाजपा का सफाया है। भाजपा की करनी कथनी को आमजन से अवगत कराना होगा। आगामी चुनावों में भाजपा को धूल चटाना होगी। वही देश के लोकतंत्र में सत्ता की जितनी अहम भूमिका होती है उससे अधिक विपक्ष की अहम भूमिका होना चाहिए. जब सत्ताधारी जनता के अहित में कार्य करते है तो विपक्ष का कर्तव्य बनता है कि जांदोलन के माध्यम से आमजन के हितों के लिए आवाज उठाई जाए।
भाजपा के राज में माफियाओं को खुला संरक्षण : सांसद भूरिया
वही सांसद कांतिलाल भूरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार घोटालों और वादों की सरकार साबित हो रही है, शिक्षा, स्वास्थ के गिरते स्तर को सुधारने के बजाये मिल बाचे मध्यप्रदेश अभियान पूरे प्रदेश में चला कर सरकारी महकमों के कर्मचारियों, विद्यार्थियो का समय बर्बाद किया व खुलेरूप से आइएसआई एजेंटो व खनन माफियाओं को खुला संरक्षण दे रहे है। किसानों को उनके उत्पादन पर 50 फीसदी लाभ का वचन देने के बाद इन ढाई सालो में किसानों की फसल बिक्री पर एक रुपए कभी लाभ न दिया वही सब्जियों फसलों के दाम घट रहे है, दवाइयां, खाद्य तेल, पेट्रोल, डीजल के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं और मुख्यमंत्री विकास का ढिंढोरा पीट रहे हैं।
भाजपा की योजनाएं-अभियान हुए फ्लॉप
कलावती भूरिया ने कहा कि किसानों से फसल बीमा के पैसे लेने के बावजूद भी किसानों को फसल बीमा नहीं दिया गया शासन की योजनाएं व अभियान फ्लॉप हो चुके हैं, भाजपा का घिनोना चेहरा सभी के सामने हैं। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, डॉ.विक्रांत भूरिया, रमेश डोशी, वीरसिंह भूरिया, जेवियर मेड़ा, वालसिंह मेड़ा, ठाकुर चंद्रवीर सिंह, प्रकाश रांका, अलीमुद्दीन, नगीन शाहजी, हेमचंद डामोर, आशीष भूरिया, रूपसिंग डामोर, साबिर फिटवेल, हर्ष भट्ट, नामदेव आचार्य समेत जिलेभर के कांग्रेसी व बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *