झाबुआ लाइव डेस्क- नरसिंहगढ़ राजगढ़ की रहने वाली चिरोंजीबाई का ऑपरेशन सफलता पूर्वक हो गया। गौरतलब है कि चिरोंजीबाई की बच्चेदानी खराब हो चुकी थी और वह इस बीमारी से जूझ रही थी। इसके बाद उनके ऑपरेशन का बीड़ा झाबुआ के संकल्प ग्रुप का उठाया व इसके लिए उन्होंने सभी तरह के इंतजाम किए। संकल्प ग्रुप का पीडि़त महिलाओं की सहायता में इस तरह के ऑपरेशन यह दूसरा प्रयास भी सफल हुआ। ग्रुप ने डॉ. महेश जरीवाला अहमदाबाद (गुजरात) को और उनके स्टाफ इस सहयोग के लिए आभार मानते हुए हमेशा सहयोग के लिए निवेदन किया। गौरतलब है कि ऑपरेशन पूर्णत: नि:शुल्क तो था। साथ ही मरीज के रहने की सुविधा व दवाइयों और खाने का खर्च भी डॉ जरीवाला वूमन हॉस्पिटल अहमदाबाद ने दिया। साथ ही ऑपरेशन सफल होने पर चिरोंजीबाई ने संकल्प ग्रुप व डॉक्टर का आभार माना। Post navigation जनवेदना शिविर में बोले महेश जोशी कांग्रेस की एकजुटता से ही भाजपा का होगा सफाया जनपद पंचायत के हाल बेहाल-साफ सफाई का अभाव