झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- प्रथम लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 12 से 15 जनवरी तक पीजी कॉलेज ग्राउंड झाबुआ पर होना है। इस हेतु सीएसजे क्लब झाबुआ के खिलाडिय़ों द्वारा मैदान पर लेदर बॉल से प्रैक्टिस की जा रही है। आयोजन को लेकर सचिव नजरू मेड़ा द्वारा बताया कि मैदान साफ सफाई, पिच निर्माण का कार्य लगभग हो गया है एवं पिच क्यूरेटर अनुसार पिच पर पानी छिडक़ाव व रोलिंग स्वयं खिलाडिय़ों द्वारा की जा रही है। क्लेक्टोरेट स्पोट्र्स झाबुआ के खिलाड़ी पीजी कॉलेज ग्राउंड पर लेदर बॉल से प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश की आठों से सजे इस इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पुणे, भुसावल, धुलिया, अहमदाबाद, इन्दौर, राउ, सीएसजे ग्रीन, सीएसजे ब्लू झाबुआ की टीमें जौहर दिखाएगी। गौरतलब है कि प्रथम लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार 33333 रुपए, द्वितीय इनाम एवं एससीएस ट्रॉफी लाखन सिंह सोलंकी, समाजसेवी व मेसर्स सोलंकी कंसट्रक्शन सप्लायर्स झाबुआ द्वारा प्रदाय की जाएगी। क्लब के समस्त खिलाडिय़ों को मोमेंटो सूरजमल पुरणमल सेठ (पप्पु सेठ मेघनगर द्वारा प्रदान किए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिव नजरू मेड़ा के साथ रवीन्द्र दरबार, राजू टेगोर, खुमान सिंह भिंडे, डुडवे, कोच व मार्गदर्शक विनोद राज पुरोहित, जितेन्द्र सक्तावत एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। Post navigation राष्ट्रीय जम्बुरी स्काउट-गाइड में थांदला के दल ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन राहगीर को डंपर ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत