झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर के तहसील कार्यालय के सामने कल रात अज्ञात डंपर ने एक पैदल राहगीर को टक्कर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से भूरा पिता गुलशन डामोर उम्र 35 साल की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए मेघनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ट्राले को पकडऩे के लिए रात्रि में उसके पीछे भागे मगर तेज गति से होने के कारण पकड़ में नहीं आया। इस बारे में मेघनगर थाना प्रभारी डांगी ने बताया कि अज्ञात डम्पर की तलाश जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। Post navigation 16 लाख रुपए की टमाटर ग्रेडिंग-कोटिंग मशीन 7 साल से खा रही धूल जातिगत आरक्षण के विरोध में राजपूत करणी सेना के हजारों युवाओं ने निकाली वाहन रैली, सौंपा ज्ञापन