झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम पंचायत खच्चरटोडी व बेड़ावली में नि:शुल्क गैस कनेक्शन के फार्म भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता ने वितरित किए। इस दौरान मेहता ने कहा कि उज्जवला योजना से हर गांव हर घर में गैस कनेक्शन होगा ताकि महिलाओं को खाना बनाने में कोई दिक्कत न हो इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उजवला योजना बनाई है। दोनो जगह शिविर में बेड़ावली के सरपंच तरेसिंह मचार, खच्चरटोडी की सरपंच सुम्मी प्रदीप गणावा, मंडल मंत्री बाबू मचार, पंचायत इंस्पेक्टर जामुनिया, खाद्य अधिकारी गामड, गैस एजेंसी संचालक विजय डोडियार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *