झाबुआ लाइव के लिए घुघरी से वीरेंद्र बसेर की रिपोर्ट- जिला पत्रकार संघ के बैनर तले 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय माध्यमिक विद्यालय घुघरी पर शिक्षक जगदीश आचार्य, सतीश शर्मा, मनोहरलाल बसेर, कैलाशचन्द्र पाटीदार का सम्मान इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में इस दौरान मुख्य अतिथि सरपंच मनोहर मालीवाड, चंचल पोरवाल, वीरेंद्र बसेर उपस्थित थे। वही हाईस्कूल मठमठ में शिक्षक भीमसिंह कटारा, वेसया वसुनिया, कैलाशचंद्र पाटीदार, मांगीलाल गरवाल का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के सम्मान से वे अभिभूत हैं और आगे भी इस तरह के सम्मान से शिक्षकों को यह अहसास करता है कि उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के कार्य से सभी लोग कितने प्रभावित हैं। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेशचंद्र गुर्जर विशेष अतिथि के तौर पर बिरजलाल पोरवाल व वीरेंद्र बसेर मौजूद थे। Post navigation चल समारोह के साथ हुई गणपति बप्पा की स्थापना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 552 महिलाओं को गैस कनेक्शन के फार्म बांटे