झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पांचाल की रिपोर्ट- परवलिया गांव में गणपति बप्पा की स्थापना धूमधाम से हुई गांव के पांचाल मोहल्ले में बाप्पा की स्थापना के पूर्व विश्वकर्मा मंडल द्वारा विशाल चल समारोह निकाला। चल समारोह में मुख्य रूप से ताशा पार्टी थी जो सब का मन मोह रहे थे। विशाल चल समारोह में बाप्पा की झांकी सजाई गई थी इसके आलावा गांव के नीम चौक, बस स्टैंड परवलिया फाटक व गांव के कई चौराहों पर बप्पा की स्थापना की गई, जिसे देखने के लिए आसपास के अंचलों से ग्रामीणजन भी मौजूद थे। Post navigation सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने निकाला भव्य चल समारोह जिला पत्रकार संघ के बैनर तले शिक्षकों का किया सम्मान