ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला क्षेत्र के ग्राम छकतला में रविवार, 29 नवंबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान गंगा यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। वाघेला परिवार द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ रविवार दोपहर 3 बजे गायत्री मंदिर, छकतला से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का आयोजन 5 दिसंबर तक बांके बिहारी धाम, कँवाट रोड, छकतला में किया जाएगा। आयोजन में व्यासपीठ से आचार्य पं. पीयूष शर्मा (सत्यधाम, डोंगरगाँव) अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का वाचन होगा। जो श्रद्धालु कथा स्थल पर नहीं पहुंच सकते, उनके लिए कथा का सीधा प्रसारण ‘आचार्य पियूष शर्मा’ यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। सात दिनों तक आयोजित होने वाले मुख्य प्रसंग 29 नवंबर (प्रथम दिवस): कलश यात्रा (दोपहर 3 बजे गायत्री मंदिर से) एवं कथा महात्म्य 30 नवंबर (द्वितीय दिवस): शुकदेव जी की कथा और परीक्षित जन्म 1 दिसंबर (तृतीय दिवस): शिव-पार्वती विवाह प्रसंग 2 दिसंबर (चतुर्थ दिवस): श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 3 दिसंबर (पंचम दिवस): गोवर्धन लीला एवं छप्पन भोग 4 दिसंबर (षष्ठम दिवस): श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह महारास 5 दिसंबर (सप्तम दिवस): सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा पूर्णाहुति एवं दोपहर 1 बजे से महाप्रसादी आयोजक वाघेला परिवार (छकतला) ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। Post navigation जाजम महोत्सव के साथ मनेगा श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव कालअष्टमी जन्मोत्सव