जितेंद्र वर्मा, जोबट

क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जोबट पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत उंडारी के पटेल फलिया में दबिश देकर 35 पेटी अवैध शराब जब्त की है।

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध शराब रखे होने की सूचना मिलने पर जोबट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए शराब की 35 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अचानक हुई इस पुलिस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिसकी लागत लगभग 80000 रुपए के आसपास बताई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *