जितेंद्र वाणी, नानपुर
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नानपुर में पुलिस और आमजन के समन्वय की एक बेहतरीन मिसाल देखने को मिली। थाना प्रभारी राजेश डावर की पहल पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पूरे पुलिस स्टाफ ने मिलकर न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि थाना परिसर स्थित खेल मैदानों का कायाकल्प भी शुरू किया है। इस पहल के तहत वॉलीबॉल और क्रिकेट ग्राउंड को व्यवस्थित और सुसज्जित किया जा रहा है।
थाना परिसर को बेहतर बनाने के इस अभियान में नगर के सभी वर्गों ने अपना सहयोग दिया है। वाणी समाज, बोहरा समाज, मुस्लिम समाज, माली समाज, सोनी समाज, राठौड़ समाज और आदिवासी समाज ने एकजुट होकर इस पुनीत कार्य में भागीदारी की। थाना प्रभारी राजेश डावर के प्रयासों का ही परिणाम है कि जनभागीदारी से आज पूरा ग्राउंड साफ-सुथरा और सुंदर नजर आ रहा है।

आमजन की सुविधा के लिए किए गए प्रमुख कार्य:
-
बैठक व्यवस्था: ग्रामीणों और आगंतुकों की सुविधा के लिए थाना परिसर में कुर्सियां दान की गई हैं।
-
पौधों के लिए सिंचाई: हरियाली को बढ़ावा देने और पौधों की सिंचाई के लिए परिसर में नई पाइपलाइन (नल की लाइन) बिछाई गई है।
-
रोशनी और स्वच्छता: पूरे ग्राउंड में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के साथ ही लाइट भी लगवाई गई है, ताकि शाम के समय ग्रामीण यहां आसानी से घूम और बैठ सकें।
![]()
