जोबट में कृषक सहायता केंद्र का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी ऑनलाइन सेवाओं में तत्काल मदद

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

कलेक्टर नीतू माथुर के निर्देशन में किसानों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीएम कार्यालय जोबट में एसडीएम श्री वीरेंद्र बघेल द्वारा कृषक सहायता केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को ऑनलाइन खाद टोकन जनरेशन, फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर पंजीयन एवं प्रविष्टि, राजस्व प्रकरण दर्ज कराने सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सेवाओं में सहायता प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी कृषक इस सहायता केंद्र का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषक सहायता केंद्र पर तैनात पटवारी किसानों को खाद प्राप्ति हेतु टोकन जनरेट कराने, फॉर्मर रजिस्ट्री, नामांतरण, बंटवारा तथा अन्य राजस्व एवं कृषि संबंधी सेवाओं के लिए तत्काल सहायता उपलब्ध कराएंगे।

एसडीएम बघेल ने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए कृषक सहायता केंद्र का अधिकाधिक उपयोग कर शासन की सुविधाओं का लाभ प्राप्त करे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.