भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
चंद्रशेखर आजाद नगर में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेरियामाली निवासी अजय पिता अशोक डामोर के मामले में जांच शुरू की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर लकड़ी को एक अशोक लीलैंड वाहन में भरकर ले जाया जा रहा था। वाहन चालक का आरोप है कि मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा वाहन मालिक को भगा दिया गया।
