राष्ट्रीय पर्वों पर चमकता आजाद ग्राउंड, बाकी दिनों में गंदगी का अंबार

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

नगर के प्रमुख आजाद ग्राउंड की सफाई व्यवस्था को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मैदान की सफाई केवल 26 जनवरी, 27 फरवरी और 15 अगस्त जैसे विशेष अवसरों पर ही की जाती है, जबकि वर्ष के अन्य दिनों में यहां कचरे के ढेर लगे रहते हैं।

बताया जाता है कि आजाद ग्राउंड के अंदर स्थित के आसपास भी गंदगी का माहौल बना हुआ है। नियमित साफ-सफाई के अभाव में मैदान की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है, जिससे यहां आने वाले नागरिकों और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में जब सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे दरोगा से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि ,में कहा कहा ध्यान दूं।” वहीं नगर पंचायत के सीएमओ ने बताया कि “मेरे पास दो स्थानों का प्रभार है, इसलिए हर जगह नियमित निगरानी करना कठिन हो जाता है। हालांकि सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा।”

नगरवासियों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्वों और विशेष आयोजनों के समय ही नहीं, बल्कि पूरे वर्ष आजाद ग्राउंड की नियमित सफाई होनी चाहिए। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से मैदान और गांधी भवन परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.