जितेंद्र वर्मा, जोबट नगर के कॉलेज रोड चौराहे पर जोबट पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन भी सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। एसपी रघुवंश सिंह के निर्देश पर एसडीओपी रविंद्र राठी और थाना प्रभारी विजय वास्कले के नेतृत्व में विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों और चार पहिया वाहनों पर लगे अवैध कैरियर (रूफ कैरियर) पर कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही हटवाया। इसके साथ ही क्षमता से अधिक सामान ढोने वाले वाहनों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260504-WA0029.mp4 पुलिस के मुताबिक, बीते 2 दिनों में कुल लगभग 83 वाहनों के चालान बनाए गए हैं। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग नियमों का पालन करते नजर आए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अवैध रूप से कैरियर या अतिरिक्त भार न रखें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। Post navigation तालाब में डूबे 15 वर्षीय बालक का दूसरे दिन मिला शव, गोताखोरों ने किया बरामद, गांव में पसरा मातम जनजातीय प्रकोष्ठ के विधि विशेषज्ञ ने किया उद्यानिकी योजनाओं का जमीनी निरीक्षण, हितग्राहियों से किया सीधा संवाद