बाबा साहेब कहते थे ज्ञान प्राप्ति के बोध से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता हैं- पूर्व विधायक माधौसिंह डावर
भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर आयोजित उत्कृष्ट विद्यालय के कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधौ सिंह डावर ने कहा कि-“बाबा साहेब कहते थे, ज्ञान के बोध से ही ज्ञान प्राप्त होता हैं।” जीवन में वही व्यक्ति सफल नागरिक बन सकता हैं, जो जीवन में संघर्ष कर अपनी शिक्षा दीक्षा पूर्ण करते हैं। बाबा साहेब एकमात्र देश के ऐसे महान पुरूष हुवे जिन्होंने उन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा पूर्ण कि जब भारतीयों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना पड़ता था उनकी योग्यता और इच्छा शक्ति के चलते उन्हें विलायत में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। जिससे उन्होंने स्वतंत्र भारत के सबसे बडे़ प्रजातंत्र देश का संविधान निर्माण किया। बाबा साहब ने ना केवल दलितों को बल्कि महिलाओं और गरीबों को समानता का अधिकार दिलाया। पूर्व विधायक डावर ने बाबा साहेब के स्वप्न के तहत् वर्तमान सरकार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 18 अप्रैल से नारी वंदन शक्ति योजना के तहत् महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण की सराहना की। आयोजन में उपस्थित 3 वर्ष की परीक्षा अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को शीघ्र नियमित किये जाने के लिए आश्वस्त किया।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक माधौं सिंह डावर के साथ ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेंद्र बैरागी द्वारा भी संबोधित किया गया।स्वागत भाषण उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह द्वारा दिया गया।
आयोजन में पूर्व विधायक माधौ सिंह डावर के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा,नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष नारायण अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला,पार्षद नरेंद्र परमार,एल्डरमैन विजय जैन, अभिषेक गुप्ता, बीईओ विनोद कुमार कोरी बीआरसी राजेंद्र बैरागी, प्राचार्य निलेश शाह,मंडल संयोजक दिनेश बड़गोत्या, कउमावि व उत्कृष्ट उमावि स्टाफ,नव नियुक्त संविदा पूर्ण करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया । आभार प्रदर्शन बीआरसी राजेंद्र बैरागी द्वारा व्यक्त किया गया।
