ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

लोहित झामर, मेघनगर

स्थानीय क्षेत्र में संचालित ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एस एम ओ में व्यापारियों के लाखों रुपए फंसे होने का मामला सामने आया है। व्यापारियों का आरोप है कि कंपनी द्वारा कई महीनों से उनके भुगतान नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि कई व्यापारियों ने कंपनी को माल सप्लाई किया था जिसमें डीजल, किराना सामान, गेस, आरो पानी, गिट्टी,सीमेंट,रेत, स्टेशनरी, बारदान,ओर भी कई अन्य सामग्री लेकिन लंबे समय बीत जाने के बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर क्षेत्र के सभी प्रभावित व्यापारी मीठालाल आर देसाई, अणु श्री टेंडर्स, महावीर इंडस्ट्रीज, महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज, मेघनीर वाटर सप्लाई,बसंत इंजीनियरिंग,मां शक्ति कंस्ट्रक्शन,कटारिया एंटरप्राइजेज, श्री भैरव वरदान, विनीत टेंडर्स,नाकोड़ा टेंडर्स, महावीर टेंडर्स, एकजुट हुए और अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी अवननधाती प्रधान को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में व्यापारियों ने बताया कि कंपनी पर उनका करोड़ों रुपए का बकाया है, जिसे कई महीनों से टालमटोल किया जा रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द भुगतान करवाने की मांग की है।अनुविभागीय अधिकारी अवनधाती प्रधान ने व्यापारियों की समस्या को सुन उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.