रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट

0

गौरव कटकानी कालीदेवी 

सोमवार तड़के करीब 2 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार बाइक का एक्सीडेंट हुआ जिसमे बाइक R 15 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक मोनू पिता जुवानसिंह डामोर उम्र करीब 25 साल निवासी ग्राम पीलियाखदान और उसका साथी विक्रम पिता मोहन वास्केल उम्र करीब 20 साल निवासी ग्राम छापरी घायल हो गए ।

यह दोनो एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे । दोनो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय झाबुआ रेफर कर दिया गया । जिस वाहन से इस बाइक का एक्सीडेंट हुआ है फिलहाल अभी तक उसके पता नही चला है । सबसे खास बात तो यह है कि ये बाइक चालक और उसका साथी रात के 2 बजे ग्राम कालीदेवी मैं क्या कर रहे थे और रात के 12 बजे के बाद जो पुलिस का प्वाइंट स्थानीय बस स्टैंड पर लगता है उन पुलिस कर्मियों ने इन्हे रोक कर पूछ ताछ क्यों नहीं की क्योंकि जो बाइक का एक्सीडेंट हुआ है वो स्थानीय बस स्टैंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही हुआ है । सूत्रों की माने तो कालीदेवी थाना क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बाइक राइडर्स की संख्या में लगातार बडोतरी हो रही है जो की पूरे दिन तेज रफ्तार में अपनी बाइक लेकर कस्बे में घूमते रहते है लेकिन पुलिस द्वारा नाबालिक एवम तेज रफ्तार बाइक राइडर्स के खिलाफ कोई उचित कार्यवाही नही की जाती है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.