गौरव कटकानी, कालीदेवी शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे इंदौर से गुजरात की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार (CG 05 AP 6400) घाट के उतार पर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से आ रहे ट्राले में जा घुसी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना मिलते ही माछलिया चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान और प्रधान आरक्षक विजय शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपने सरकारी वाहन से रामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। Post navigation ट्राले – ट्रैक्टर में हुई भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट