गौरव कटकानी कालीदेवी कालीदेवी थाना क्षेत्र की माछलिया चौकी के अंतर्गत ग्राम माछलिया में खाकरा पूल के समीप इंदौर की ओर से ट्रैक्टर और ट्राला आ रहे थे । खाकरा पूल के समीप आते ही ट्राला चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को पिछले से जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भयानक थी की आगे चल रहे ट्रैक्टर पलट गया जिससे ट्रैक्टर चालक कस्सू पिता दुबलिया अजनार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खाजुरखू गंभीर रूप से घायल हो गया । ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल ट्रैक्टर चालक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामा लाया गया चालक को सर में गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टर ने प्रारंभिक इलाज कर घायल को दाहोद रेफर किया । Post navigation देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत माछलिया घाट में कार अनियंत्रित होकर ट्राले में घुसी, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल