टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर होली-दीपावली दोनों मनी

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

विगत दिनों से देश में टी 20 क्रिकेट विश्वकप के मैचों के आयोजन भारत श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में चल रहे थे, जिसमें एक मैच के अलावा ग्रूप के सभी मैच जीत कर फाइनल में पहुंचीं भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ अहमदाबाद में श्री नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला गया जिसमें भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,जबाब में न्यूजीलैंड टीम ने 19 ओवर में मात्र 159 रन ही बनाए इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को 97 रनों से शिकस्त देकर टी 20 विश्व कप अपने नाम किया,जीत की खुशी में आम्बुआ तथा समीप ग्राम बोरझाड में होली के रंगों के साथ साथ जम कर आतिशबाजी कर दीपावली का माहौल भी बना दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.