देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत

0

गौरव कटकानी कालीदेवी 

बीती रात झाबुआ जिले के ग्राम देवझिरी में एक ट्राला बिजली के तारों से भरा हुआ पलट गया । प्राप्त जानकारी अनुसार ट्राला क्रमांक Gj 03 bz 9904 ग्वालियर से बिजली के तार भर कर अहमदाबाद के लिए निकला था। बुधवार रात करीब 9.40 बजे ट्राला देवझिरी में जैन मंदिर के सामने असंतुलित होकर पलट गया और घसीटता हुआ रोड के समीप बने मकान में जा घुसा । ग्रामीणों ने बताया कि चालक काफी नशे में था। जब उसे अहमदाबाद जाना था तो वह हाईवे छोड़ कर झाबुआ जाने वाले रास्ते पर क्यों आया । ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही झाबुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी ली तब पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक चालक प्रहलाद सिंह पिता उगम सिंह रावत उम्र 26 साल निवासी प्रतापपुरा दीतिया थाना मसूदा तहसील विजय नगर जिला ब्यावरा राजस्थान को बाहर निकाला । हादसे की वजह से मकान भी कुछ जगह से क्षतिग्रस्त हुआ है और मकान के पास मैं रखा थ्रैशर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । फिलहाल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.