https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-20-at-12.02.43-PM.mp4 गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम रामा में भीमा परमार के मकान में आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया । ग्रामीणजनो ने पुलिस एवम फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड एवम कालीदेवी थाना प्रभारी मय बल के साथ मौके अपर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया । आगजनी की घटना से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई । घर में आग किस कारण से लगी फिलहाल अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली । आग लगने की वजह से घर के सारे सामान के साथ साथ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी जलकर राख हो गई । Post navigation कालीदेवी में मनचलों का आतंक: ट्रैक्टर पर सवार होकर कन्या स्कूल के बाहर कर रहे हुड़दंग देवझिरी में मकान में जा घुसा ट्राला, चालक की हुई मौत