गौरव कटकानी, कालीदेवी ग्राम कालीदेवी में आज कल मनचलों के आतंक की लगातार बड़ोतरी देखने को मिल रही है। कन्या स्कूल की रिसेस होती है तब इस तरह के नजारे आसानी से देखने को मिलते हैं। आज भी मनचले युवकों द्वारा ट्रैक्टर पर सवार हो कर कुर्राटी लगाते हुए गुजरते नजर आ रहे हैं। मनचलों की ऐसी हरकतों के आगे स्कूल प्रशासन भी मौन साधे हुए है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-04-at-4.51.48-PM.mp4 कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल प्रशासन एवम प्राचार्य भी इन मनचलों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करवा पा रहे है। स्कूल प्रशासन के साथ कालीदेवी पुलिस भी मनचलों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हर थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं कि छात्राओं के स्कूल लगने और रिसेस एवं छुट्टी के समय कुछ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाए परंतु इस निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा। Post navigation अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कालीदेवी पुलिस हुई सख्त, ढाबे से जब्त को अंग्रेजी शराब मकान में आग लगने से घर में सारा सामान जल कर हुआ राख