नानपुर टोल के समीप कार और मोटरसाइकिल भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल, 12 फीट ऊपर उछला युवक

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर मे टोल टैक्स के आगे खट्टाली फाटक पर मोटर सायकल ओर आर्टिका कार की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को नानपुर पुलिस ने घटना स्थल पहुंच क़र नानपुर स्वास्थ केंद्र पहुंचाया।

घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। प्राप्त जानकरी के अनुसार आर्टिका कार नानपुर से आलीराजपुर की ओर जा रही थी। मोटरसायकल चालक आलीराजपुर से नानपुर की आ रहा था। इसी दौरान बंद हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक 12 फिट ऊपर जाकर सीधे कार पर मुँह के बल जा गिरा। दोनों युवकों के नाम दिलीप जामोद, श्रीराम डूडवे निवासी धार जिले के खरवट बताया जा रहे है। जानकारी के अनुसार श्रीराम डूडवे ने नई बाइक ली, जिसकी पूजा करने वे ग्राम कानपुर में माताजी मंदिर में पूजा करके लौट रहे थे। दोनों गंभीर घायलों को समय पर 108 नहीं मिली जिससे परिजनों में आक्रोश देखा गया। नानपुर पुलिस ने मामले को दर्ज क़र जांच मे लिया गया है।

वहीं घटना के बाद लोग वीडियो बनाते रहे लेकिन कोई अस्पताल नहीं ले गया। नानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को टेंपो में अस्पताल ले गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.