जिनिंग फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक हुआ

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट

जोबट नगर के आलीराजपुर रोड स्थित अग्रवाल जिनिंग फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है इस आगजनी में लगभग 20 लाख रुपये का माल जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

यह हादसा कल शाम करीब 6:30 बजे के आसपास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग ने पूरे जीनिंग को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना मिलते ही जोबट, भाबरा और आलीराजपुर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। फिलहाल प्रशासन और विद्युत विभाग द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.