कालीदेवी में मनचलों का आतंक: ट्रैक्टर पर सवार होकर कन्या स्कूल के बाहर कर रहे हुड़दंग

0

गौरव कटकानी, कालीदेवी

ग्राम कालीदेवी में आज कल मनचलों के आतंक की लगातार बड़ोतरी देखने को मिल रही है। कन्या स्कूल की रिसेस होती है तब इस तरह के नजारे आसानी से देखने को मिलते हैं। आज भी मनचले युवकों द्वारा ट्रैक्टर पर सवार हो कर कुर्राटी लगाते हुए गुजरते नजर आ रहे हैं। मनचलों की ऐसी हरकतों के आगे स्कूल प्रशासन भी मौन साधे हुए है। 

कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल प्रशासन एवम प्राचार्य भी इन मनचलों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करवा पा रहे है। स्कूल प्रशासन के साथ कालीदेवी पुलिस भी मनचलों पर किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही है। पुलिस महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हर थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं कि छात्राओं के स्कूल लगने और रिसेस एवं छुट्टी के समय कुछ पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई जाए परंतु इस निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.