विजय मालवी, बड़ी खट्टाली
खट्टाली मे डोल ग्यारस पर उत्साह से मनाया गया। इस दिन भगवान चारभुजानाथ ने भक्तो को छह बार अलग-अलग पोषाको में दर्शन दिए। दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। भगवान के हर रूप के दर्शन करने के लिए भक्तों में होड़ लगी रही।

दर्शन के लिए भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे थे। दोपहर होते होते भीड़ और बढ़ गई। हर कोई भगवान के दर्शन करने मंदिर की ओर ही जा रहा था। शाम साढ़े 4 बजे चल समारोह शुरू हुआ। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। डीजे की धुन पर बज रहे धार्मिक गीतों पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे।

चल समारोह ने पूरे गांव में भ्रमण किया। आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे थे। छतों और घर की बालकनी से भी लोगों ने चल समारोह देखा। जगह-जगह से भक्तों ने भगवान के दर्शन किए। भगवान के जयकारे भी जमकर गूंजे। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया। अंत में भगवान को हथिनी नदी में स्नान कराया गया।
