सोंडवा। उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सोंडवा महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में आदर्श महाविद्यालय के इतिहास विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ. धुलसिंह खरत मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित थे, उन्होंने अपने उद्बोधन में देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी सैनिक एवं प्रशासनिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे शासनकाल में राज्य की जनता के हित को सर्वोपरि रखा। उद्योगों को बढ़ावा दिया तथा महेश्वर और इंदौर को प्रमुख नगरों के रूप में विकसित किया। उनकी उपलब्धियों और योगदान को सम्मान देते हुए सरकार ने इंदौर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तथा विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. गीतांजली वर्मा ने अपने व्यक्तव्य में देवी अहिल्याबाई होल्कर की धार्मिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में बताया। प्रो. राजेश बारिया ने विद्यार्थियों को देवी अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरणादाई जीवन के बारे में बताया। उक्त व्याख्यानमाला का आयोजन और संचालन प्रो. नीलम पाटीदार और आभार व्यक्त डॉ. मुकेश अजनार द्वारा किया गया। डॉ. विशाल देवड़ा और डॉ. मोहनकुमार डोडवे तथा समस्त महाविद्यीन स्टॉफ का सहयोग रहा। Post navigation बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री परिवारमें ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ संपन्न हुए एनएसएस स्वयंसेवको को बी-प्रमाण पत्र का वितरण किया