सोंडवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को यज्ञ सम्पन्न हुए। नमोबुध्दाय वंदामे भन्ते: “भगवान बुद्ध का ज्ञान, शांति और करुणा आपके जीवन को प्रकाशित करे ऐसी मंगलकामना के साथ तथा भारत ओर पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में विश्व की शांति हेतु पुरे भारतवर्ष तथा देश विदेश में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक साथ 4लाख घरों में 1कुंडिय गायत्री महायज्ञ संपन्न किए गए उसी के क्रम में सोंडवा तहसील के विभिन्न गांवों में भी ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ सम्पन्न हुए। तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया कि सोंडवा तहसील के नव चेतना केंद्र के अंतर्गत 174 ओर गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला के अंतर्गत 382 घरों में ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ सम्पन्न किए गए। साथ ही गायत्री प्रज्ञा पीठ छकतला पर सुबह6बजे से शाम 6बजे तक 12 घंटे का अखंड जाप किया गया ,जिसमें छकतला के आस पास के गांव से 25गायत्री परीजनो ने सहभागिता की। देश में आसुरी शक्तियों के विनाश और सब को सद्बुद्धि के लिएअमन शांति और हमारी रक्षा में रक्षार्थ सैनिकों का मनोबल बड़े उसके लिए विशेष आहुतियां इस ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ के माध्यम से यज्ञ भगवान को प्रदान की। Post navigation खेलो बढ़ो अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया महाविद्यालय में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन